भभुआ, जनवरी 16 -- संभलने से पहले ही नाली में गिर जाती हैं गाड़ियां, चोटिल होते हैं चालक वाहनों के अधिक परिचालन और सकरा रास्ता से अक्सर लगता है जाम (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वीआईपी कॉलोनी में आने वाली सड़क के मुहाने पर बनी नाली के टूटे ढक्कन खतरनाक साबित होने लगे हैं। अनजान चालक जैसे ही तेज रफ्तार में बाइक लेकर मोड़ पर पहुंचते हैं, संभलने से पहले ही नाली में गिर पड़ते हैं, जिससे वह चोटिल हो जाते हैं। सड़क के अंतिम छोर पर अष्टभुजी मंदिर के पास लगभग चार से पांच मीटर की दूरी तक नाली के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आए दिन दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थिति यह है कि इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को हर समय सतर्क रहना पड़ता है। इसके बावजूद हादसे थम नहीं रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.