पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- पिथौरागढ़। सीमांत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात निरीक्षक अय्यूब अली के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 19 के चालान काटे गए। इसके अलावा तीन वाहनों को भी सीज किया गया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि इन्टरसैप्टर वाहन की मदद से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.