बगहा, फरवरी 18 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड की ग्राम पंचायत खड्डा के मुसही गांव में जाने वाली सड़क का पीसीसी ध्वस्त हो जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मोतीलाल साह, सोनेलाल साह, नीतीश कुमार,संजय सोनी, सूर्य सोनी, रोहित सोनी, रूपेश सोनी, शिवम सोनी,आदित्य कुमार आदि ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की घोर अभाव है। इससे सड़क समय से पहले ध्वस्त हो गया। टूटे सड़क निर्माण के दिशा में संवेदक उदासीन बना हुआ है। बताया कि सड़क ध्वस्त हो जाने से वाहनों को कौन कहें पैदल चलना मुश्किल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...