कुशीनगर, दिसम्बर 2 -- कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र में खुरपका व मुंहपका बीमारी से अब तक दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में दर्जनों पशु इस बीमारी से पीड़ित हैं। इससे पशु पालकों में दहशत का माहौल है। पशुपालकों ने पशु विभाग से खुरपका व मुंहपका रोक का टीका पशुओं को लगाने की मांग की है। पशु विभाग की उदासीनता के चलते खड्डा क्षेत्र में खुरपका व मुंहपका नामक बीमारी पशुओं में फैल रही है। इससे आए दिन पशुओं की मौत हो रही है। कुछ महीना पूर्व खड्डा के वार्ड नम्बर 8 इंदिरा नगर निवासी विधायक विवेकानन्द पाण्डेय की चार गायों की खुरपका व मुंहपका बीमारी से मौत हो गई। जिला पशु चिकित्साधिकारी व डिप्टी जिला पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंच गायों के मौत का कारण जाना। इस वार्ड के पशुपालक रामेश्वर जायसवाल के पशु की मौत हो गई थी। मौजूदा समय में इनके च...