सोनभद्र, जनवरी 9 -- सागोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर बभनी रेंज आफिस के पास शुक्रवार की सुबह खडे़ ट्रक में पिकअप घुसने से चालक घायल हो गया। पिकअप मुर्गी का चूजा लादकर प्रयागराज से छत्तीसगढ़ केसूरजपुर जा रहा था। प्रयागराज से एक पिकअप मुर्गी का चूजा लादकर सूरजपुर छत्तीसगढ़ जा रहा था। शुक्रवार की सुबह पिकअप जैसे ही बभनी थाना क्षेत्र के बभनी रेंज आफिस के पास बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर पहुंचा खडे़ ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे पिकअप चालक राकेश गुप्ता निवासी मिर्जापुर घायल हो गया। वहीं पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चालक को पिकअप से बाहर निकाला। चालक राकेश गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। इस कारण हादसा हो गया। डायल 112 पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.