सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कोतवाली क्षेत्र के कुदारन गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में शुक्रवार की रात पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी अमित तिवारी(25) पुत्र लालजी तिवारी बांसी कस्बे में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। शुक्रवार की रात दुकान बंद कराकर वह रात साढ़े नौ बजे दुकान से बाइक से घर जा रहा था। अभी वह धानी रोड पर कुदारन गांव के पास पहुंचा था कि सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से बाइक लेकर घुस गया। इसमें वह घायल हो गया। वहीं जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस, परिजनों व एंबुलेंस को दिया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.