संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर के मेंहदावल बाईपास ब्रिज के सर्विस लेन पर शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित स्कार्पियों सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गई। जिससे स्कार्पियों सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोग घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाए। गोरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत गांव निवासी 19 वर्षीय सत्यम कुमार पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में उसके एक दोस्त के यहां शादी थी। जिसकी वजह से गुरुवार की शाम स्कार्पियों से हरपुर बुदहट निवासी 20 वर्षीय मित्र निक्कू रावत, झंगहा थाना के कड़जहां गांव निवासी 20 वर्षीय अभी, कुशीनगर के रहने वाले 19 वर्षीय आयुष, 19 वर्षीय हर्षित, 21 वर्षीय शिवम सिंह, टिक्कू वर्मा तथा एक अन्य युवक के साथ गए थे। शुक्रवार को शादी के दिन ही खाना खाकर रात आठ बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.