प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक में एक बाइक सवार पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी संडवाचंद्रिका से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ के नानखेड़ा निवासी 30 वर्षीय धीरज कुमार बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक से प्रतापगढ़ से अपने घर जा रहा था। प्रतापगढ़-अमेठी मार्ग पर अंतू थाने के पास शहीद सीपी शुक्ला गेट के करीब सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंद्रिका भेजा। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...