फिरोजाबाद, जनवरी 19 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सोमवार भोर में एक बाइक संतुलित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जनपद इटावा के थाना बकेवर के गांव लखना आदर्श नगर निवासी 26 वर्षीय विवेक यादव उर्फ बॉबी पुत्र गोविंद सिंह गुड़गांव में कोरियर का काम करता था। वह रविवार को बाइक से अपने साथी नितेश के साथ अलग-अलग बाइक पर घर लौट रहे थे। वह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नए बाईपास स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही सामने खड़े ट्रक में विवेक की बाइक घुस गई। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोगो से घटना के बारे में पूछताछ की। उसके साथी नितेश ने विवेक के परिजनों को सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंच गए। हादसे से विवेक के परिजनों में कोहराम मच गया। वह चार भाई बहन...