मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गोनौरा इंडा के समीप सोमवार शाम करीब चार बजे खड़े ट्रक में कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। आनन-फानन में स्थानीय लोग और पीछे से आ रहे कार सवार मथुरापुर निवासी मो. नबी व मो. कलाम ने सभी घायलों को मुजफ्फरपुर भिजवाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का एयरबैग खुलने से लोगों की जान बच गई। बताया जाता है कि घायल सौरभ शर्मा कांटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैनपुर में मकान बना कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट का चार फरवरी को फलदान है। इसको लेकर सौरभ सपरिवार अपने पैतृक निवास कमलपुरा कुल देवता का पूजा करने गए थे। वहां से लौटने के दौरान गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.