महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मरीज लाने की जल्दी में एंबुलेंस पायलट और ईएमटी की जान पर बन आई है। महराजगंज शहर में सीएचसी से थोड़ी दूर पहुंचते ही शनिवार की सुबह खड़े ट्रक में एंबुलेंस जा भिड़ी। इस घटना मे एंबुलेंस चालक और ईएमटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र सदर महराजगंज में 108 एंबुलेंस की ड्यूटी लगी हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे 108 एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र शर्मा को फोन पर सूचना मिली कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीज गंभीर है। उसे मेडिकल कालेज ले जाना है। सूचना पर एंबुलेंस चालक उमेश ...