मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- मैनपुरी। किशनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़ेपुर में शुक्रवार से बुद्ध कथा का शुभारंभ हो गया। युवा बौद्ध विकास समिति द्वारा आयोजित कथा का शुभारंभ इंजी. योगेश कठेरिया (राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी सपा) ने फीता काटकर किया। इस दौरान योगेश कठेरिया का आयोजकों ने स्वागत किया। इस मौके पर डा. आलोक सिंह शाक्य, डॉ. गुलशन शाक्य, आदित्य कठेरिया, विशाल आजाद, विमल कठेरिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...