सीतापुर, जनवरी 31 -- महमूदाबाद। रेउसा मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के सामने खड़ी मैजिक में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग की लपट देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक मैजिक काफी हद तक जल चुकी थी। महमूदाबाद के सुकईपुर निवासी चालक अनिल कुमार ने बताया कि मैजिक लखनऊ के विमल सोनी के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...