अमरोहा, दिसम्बर 4 -- सड़क किनारे खड़ी बाइक में बुधवार दोपहर कार सवार ने टक्कर मार दी। बाइक समेत चालक सड़क पर गिर गया। बाइक व कार चालक में नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर के ब्लॉक तिराहे के पास गांव रामपुर भूड़ मार्ग पर बुधवार दोपहर सड़क किनारे एक बाइक खड़ी थी, तभी गजरौला की दिशा से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक एवं उसका चालक सड़क पर गिर गया। इस बात को लेकर कार एवं बाइक चालक के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। किसी ने वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसआई रामप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.