रुद्रपुर, फरवरी 2 -- खटीमा, संवाददाता। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि दमगड़ा तलवार फार्म में लगभग 100 एकड़ खड़ी फसल पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ट्रैक्टर चला दिए गए। इस गंभीर मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे और इसकी सीबीआई जांच की मांग करेंगे। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष कापड़ी ने कहा कि खटीमा की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बीते शनिवार को दमगड़ा तलवार फार्म में बिना नंबर प्लेट के दर्जनों ट्रैक्टर अधिकारियों के सामने जमीन जोतते रहे, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि जब वह डीएम और एसएसपी को फोन कर रहे थे तो उनके फोन तक नहीं उठाए गए। कहा कि तलवार फार्म ने मेलाघाट और झनकइया क्षेत्र को आबाद किया है और हजारों लोगों को रोजगार दिया है। यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.