जौनपुर, जनवरी 30 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर बनबीरपुर के पास एक घटना हुई, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरजा का पूरा गांव निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार अपनी 36 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के साथ बाइक पर सवार होकर पवारा से अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वे सुजानगंज मार्ग पर बनबीरपुर के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़ी टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतहरिया चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.