उन्नाव, दिसम्बर 11 -- बकेवर। लखना जा रहे बाइक सवार युवक की नगला बनी के पास खड़ी कार में पीछे से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौहानी निवासी राजू पुत्र जीवनलाल को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार के मालिक और वाहन के खड़े होने की स्थिति की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...