सोनभद्र, फरवरी 6 -- शक्तिनगर। हिन्दुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनसीएल खड़िया खदान के ड्रग लाइन सेक्शन मे शुक्रवार को कार्य कर रहा डोजर में आग लगने से हड़कंप मच गया। डोजर ऑपरेटर दीपक ने कूद कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। इससे पूर्व ही अधे से अधिक केबिन जल चुका था। कर्मचारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के समय ड्रग लाइन के मार्किंग के लिए डोजर फेस साफ कर रहा था कि अचानक आग लग गई।फिलहाल एनसीएल प्रबंधन ने आग लगने के कारणों की जांच को एक कमेटी गठित कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.