गुमला, जनवरी 28 -- गुमला। जिला मुख्यालय के खड़ियापाड़ा निवासी 17 वर्षीय सनातन बड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के पिता सुनील बड़ा ने बताया कि मंगलवार को वे और उनकी पत्नी सब्जी बेचने के लिए गुमला बाजार गए हुए थे। घर पर उनका बेटा सनातन बड़ा अकेला था। देर शाम जब वे बाजार से लौटे तो सनातन को घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पिता ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कार...