जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर, रांची और आद्रा के बाद अब खड़गपुर मंडल में भी यार्ड विस्तारीकरण के तहत लाइन ब्लॉक का आदेश हुआ है। इससे टाटानगर की ट्रेनों के भी परिचालन पर खड़कपुर यार्ड की लाइन पर असर पड़ सकता है। अभी खड़गपुर से भुवनेश्वर भद्रक बालेश्वर और जयपुर की ट्रेनों को रद्द करने का आदेश हुआ है। इससे बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को दिक्कत होगी जबकि टाटानगर से खड़गपुर जाकर ओड़िसा के विभिन्न स्टेशनों की यात्रा करने वालों की भी परेशानी बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...