मुंगेर, मई 29 -- हवेली खड़गपुर , निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 को प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने और एकल उपयोग प्लास्टिक से राज्य को मुक्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर यह अभियान 22 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खड़गपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत हवेली खड़गपुर झील परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। झील के किनारे से भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर परिसर को साफ किया गया। यह अभियान अम्बरीश कुमार मल्ल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर चलाया गया। सफाई अभियान में खड़गपुर वन प्रक्षेत्र के क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद, वनपाल चितरंजन कुमार, वनपाल संजीत कुमार सुमन सहित सभी वनरक्षियों ने भाग लिया। अभियान का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.