मुंगेर, दिसम्बर 15 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। पंचायत सचिवों की कमी हवेली खड़गपुर प्रखंड के लिये एक गंभीर प्रशासनिक समस्या बनी हुई है। इस कमी के कारण पंचायतों के दैनिक कामकाज और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में कई बाधाएं आ रही हैं। पंचायत सचिव की अनुपलब्धता से ग्रामीण स्तर पर निम्नलिखित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। विकास योजनाओं में देरी मनरेगा , आवास योजना और सात निश्चय जैसी महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बाधित हो रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, निवास और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर न होने के कारण ग्रामीणों को प्रखंड (ब्लॉक) कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। काम का अतिरिक्त बोझ: वर्तमान में एक पंचायत सचिव के पास दो से 5 पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार है, जिससे वे किसी भी पंचायत को पर्याप्त समय नहीं दे ...