पिथौरागढ़, मार्च 6 -- पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट क्षेत्र में बिजली लाइन के तार खुले छोड़े जान पर पूर्व सभासद किशन खड़ायत ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को खड़ायत ने बताया कि नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटों को सुधारा जा रहा है। बीते रोज कार्य के दौरान लोगों के आवासीय घरों को जोड़ने वाली बिजली की तारों को कर्मी खुले में छोड़ कर चले गए। बताया कि खतरे को देखते हुए उन्होंने बाजार से इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर तारों को ठीक किया। खड़ायत का कहना है कि इस तरह की लापरवाही गंभीर है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.