बहराइच, दिसम्बर 27 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। जिला पंचायत की ओर से लगवाए जा रहे खड़ंजा में मानक के विपरीत घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसमें पीली ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मानक के अनुरूप खड़ंजा लगवाने की मांग की है। मिहींपुरवा विकास खंड के कारीकोट ग्राम पंचायत में जमुनिया गांव निवासी राजकिशोर, महेश सिंह, मदन, मैकनिया, सीमा ने बताया कि नथुनिया सम्पर्क मार्ग से सुक्खा सिंह के घर तक 650 मीटर जिला पंचायत से खड़ंजा लगाया जा रहा है। इसमें पीला ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कच्ची सड़क का लेबल बिना मिलाएं टेढ़े-मेढ़े, ऊंचे - नीचे रास्ते पर खड़ंजा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य शकुन्तला सिंह के प्रतिनिधि अरुणेंद्र सिंह अंकित ने काम रोकना दिया है। जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.