अयोध्या, जनवरी 27 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के कपासी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच पहले से ही तनाव था। इसी को लेकर एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...