चम्पावत, नवम्बर 17 -- टनकपुर। चम्पावत जिले के दूरस्थ ग्राम खटोली गांव में जिए पहाड़ समिति ने नागरिक पुस्तकालय की स्थापना की। पुस्तकालय का शुभारंभ खटोली ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक ध्यान सिंह, उम्मेद सिंह और प्रकाश सिंह ने किया। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य भागीरथी देवी, ग्राम प्रधान सोनिया बिष्ट, चंद्रा बुराठी देवी, जिए पहाड़ के समंवयक अनिल चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...