रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और उक्रांद के वरिष्ठ दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट को कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। निर्णय लिया कि खटीमा से दिवंगत भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा शुरू की जाएगी, जो पूरे राज्य में घूमेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के बाद 26 नवंबर को निधन हो गया था। मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि दिवाकर भट्ट के विचारों और उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष को गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। खटीमा से 19 सदस्यीय दल पूरे राज्य का भ्रमण करेगा और दिवंगत भट्ट के संदेश को लोगों तक पहुंचाएगा। यात्रा में राम सिंह धामी, प्रताप सिंह चौहान, भुवन सिंह बिष्ट, श्याम सिंह नेगी, इंद्र सिंह मनराल, मोहन सिंह नेगी, अमित बिनवाल, हरीश कोटलिया, प्रेम रेकव...