रुद्रपुर, फरवरी 21 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित एवं खेल मशाल जलाकर किया। विद्यार्थी परिषद एवं विभिन्न हाउसों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि उपाध्याय ने विद्यार्थियों को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने बच्चों को खेल को पढ़ाई के साथ संतुलित रखते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेल प्रशिक्षक महिमन सिंह बिष्ट, जगदेव सिंह, मुकेश सामंत, बबीता ज्याला, भावना कन्याल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.