रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- खटीमा, संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 111 ग्राम हेरोइन, एक बाइक और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी व एएनटीएफ प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को झनकट क्षेत्रांतर्गत फुलैय्या गलाबाग तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को वाहनों की चेकिंग के दौरान रोका। युवक ने अपना नाम राज सिंह उर्फ राजू पुत्र बचन सिंह निवासी ज्ञानपुर गौड़ी, थाना नानकमत्ता बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 111 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कोतवाल दसौनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सितारगंज व खटीमा कोतवाली में पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.