रुद्रपुर, जनवरी 30 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। निजी स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। प्रतापपुर वार्ड नंबर सात निवासी देवेंद्र सिंह राणा (27) पुत्र उमेश सिंह राणा अपने गांव के ही राजेश सिंह राणा (35) पुत्र पंचम सिंह राणा और राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला (27) पुत्र दर्शन सिंह के साथ बाइक से किसी काम से झनकट गए थे। शाम करीब चार बजे तीनों झनकट से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुद्वारा रोड, प्रतापपुर नंबर सात के पास नानकमत्ता की ओर से बच्चों को छोड़ते हुए आ रही एक निजी स्कूल बस से उनकी बाइक क...