रुद्रपुर, जनवरी 2 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा में हजारों की संख्या में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित अखंड पाठ के भोग के बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा से होते हुए टनकपुर रोड सितारगंज रोड एवं पीलीभीत रोड पर हजारों की संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं द्वारा वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह के उद्घोष के साथ नगर में भव्य कीर्तन निकाला गया। शुक्रवार को आयोजित नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाएं बच्चे बुजुर्ग ,पांच प्यारों के आगे आगे पुष्प वर्षा करते हुए विभिन्न झांकियां के साथ नगर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे। नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.