रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में युवक की हत्या के बाद शनिवार को जमकर बवाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ करते हुए हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद बाजार बंद करा दिया और मुख्य चौक पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आरोपी के पिता के चाय के खोखे में आग लगा दी गई। दुकानों के आगे तोड़फोड़ की गई। एक कार के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं पुलिस ने जामा मस्जिद के सामने इकट्ठे हो रहे रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नगर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मुख्य चौक के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। वहीं शाम को नगरपालिका ने घटनास्थल के आसपास अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार देर रात रोडवेज स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद हो गय...