रुद्रपुर, जनवरी 6 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के तीन पदाधिकारियों को मोर्चों में पदाधिकारी बनाए जाने पर भाजपा ने भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। भाजपाइयों ने टोल टैक्स से रामलीला मैदान तक रोड शो किया। रोड शो में भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। रोड शो के बाद रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान नेता मनोज शाही को किसान मोर्चा के कुमाऊं संयोजक एवं रामू भारती को अनुसूचित जनजाति मोर्चो का प्रदेश मंत्री बनने पर युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स से रामलीला ग्राउंड तक रोड शो निकाला। रोड शो के बाद रामलीला मैदान में भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.