रुद्रपुर, जनवरी 31 -- खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पशुवध शाला का 20 लाख रुपये में 1 वर्ष के लिए टेंडर हो चुका है। यह पशुवध शाला एनजीटी के नियमों पर खरा न उतरने के कारण बंद कर दी गई थी। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामान करना पड़ रहा था। अब इसे दोबारा खुलवाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने बताया कि टेंडर उत्तर प्रदेश के एक ठेकेदार द्वारा लिया गया है। ईओ ने बताया कि वर्षों से बंद स्लाटर हाउस खोलने की प्रक्रिया इस निविदा के साथ ही शुरू हो चुकी है। नगर के वार्ड संख्या नौ स्थित स्लाटर हाउस में पशुवध शुल्क वसूली का कार्य विधिवत हो सकेगा। निविदाता को स्लाटर हाउस में लाइसेंस के लिए खाद्य विभाग एवं पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के लाइसेंस अनापत्ति अनुमति आदि पर होने वाला खर्च स्वयं वहन करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्ता...