खटीमा, फरवरी 20 -- उत्तराखंड के खटीमा में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां नगर में फौजी की बुजुर्ग मां की बुधवार रात सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चोट व गले पर कट का निशान मिला है। महिला अकेली रहती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।सिर कुचला गया था देवभूमि कॉलोनी निवासी 65 साल की जानकी पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद का बेटा सूरज बंगाल इंजीनियर कोर में नायक के पद पर जालंधर में तैनात है। दो बेटियों-पूनम और सुमन का विवाह हो चुका है। पुलिस के अनुसार,बुधवार शाम पूनम ने मां को फोन किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर सूरज को जानकारी दी। सूरज ने भी कोशिश की पर फोन नहीं उठा। सूरज ने परिचितों को मामला बताते हुए घर भेजा। परिचित घर पहुंचे और आवाज लगाई पर कोई बाहर नही...