रुद्रपुर, जनवरी 1 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में गुरुवार को 20 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पलटन के पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर अपनी गौरवशाली यूनिट के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार मेजर रुद्र सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसी क्रम में 18 कुमाऊं रेजिमेंट का भी स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों ने देश के अमर सपूतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खटीमा के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में पलटन के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को स्मरण किया गया। सूबेदार क्लर्क कल्याण सिंह भंडारी ने यूनिट के 46 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और वीरगाथाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह के दौरान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.