रुद्रपुर, मार्च 10 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड निर्माण सेनानी संगठन ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर पहेनिया कुटरी बाइपास पर हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। सोमवार को भेजे ज्ञापन में कहा कि पहेनिया कुटरी बाइपास के निर्माण में कार्यदायी संस्था ने आवश्यक सुरक्षा मानकों की अनदेखी से आये दिन मार्ग में दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। बाइपास के दोनों ओर सैकड़ों गांव की बसासत है तथा रोज जनता को आर-पार आवागमन के लिए इस बाइपास का उपयोग करना पड़ता है। ओवरब्रिज नहीं होने से सड़क पार करते हुए दो दर्जन से भी अधिक लोग मार्ग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं तथा अभी भी लगातार खतरा बना है। ज्ञापन में कहा कि यदि अब भी मामले को गम्भीरता से नहीं लिया जाता है तो जनता आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.