रुद्रपुर, जनवरी 16 -- खटीमा। पिटीशन राइटर एवं स्टांप वेंडर एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिले की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद दानिश सिद्दीकी ने नामांकन पत्र क्रय कर 19 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाने की जानकारी दी। 20 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की कार्रवाई होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी आदेश कुमार भटनागर एवं सहायक चुनाव अधिकारी शिव शंकर भाटिया नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। 24 जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष तथा सात सदस्य पदों के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। अपराह्न 3 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...