रुद्रपुर, जनवरी 12 -- खटीमा, संवाददाता। बग्घा चकरपुर लाइन निवासी एक वृद्ध को बाघ ने हमला कर मार डाला। रविवार को वृद्ध तीन अन्य साथियों के साथ मवेशी चराने जंगल गया था। शाम तक घर न लौटने पर तलाश शुरू की गई तो रात करीब आठ बजे जंगल से वृद्ध का शव बरामद हुआ। 69 वर्षीय शेर सिंह पुत्र हरक सिंह, निवासी बग्घा 54 चकरपुर लाइन मूल रूप से काना, गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे। रविवार को वह तीन अन्य साथियों के साथ मवेशी चराने जंगल गए थे, जहां आगे निकलने पर वह साथियों से बिछड़ गए। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर सुरई रेंज के रेंजर आरएस मनराल, बीट इंचार्ज राजू दास, रविंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वन कर्मियों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.