रुद्रपुर, जनवरी 20 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा नगर के वरिष्ठ व्यवसायी का शव सुजिया नहर के पास संदिग्ध अवस्था में बांस के पेड़ों के बीच अटका मिला। घटनास्थल पर उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिला है। उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई है। इससे पुलिस का मानना है कि वित्तीय समस्याओं की वजह से व्यवसायी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शव के पास से दो पन्ने का सुसाइट नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। कोतवाल बिजेंद्र साह को 1.50 बजे पर सुजिया के ग्राम प्रधान विक्की राणा ने फोन पर एक शव पड़े होने की सूचना दी। हल्का इंचार्ज किशोर पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान व्यवसायी जशोधर भट्ट (62) पुत्र स्वर्गीय प्रेम बल्लभ भट्ट निवासी कंजाबाग के रूप में हुई। उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.