बदायूं, मई 20 -- नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी उमेश चंद्र सूर्यवंशी के आवास पर खटीक समाज ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ऑल इंडिया खटीक समाज के प्रदेश सचिव उमेश सूर्यवंशी ने कहा कि जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म 15 जनवरी 1932 को राजस्थान में भरतपुर जिले के एक छोटे से गांव भुसावर में हुआ था। राजस्थान के मुख्यमंत्री व बिहार के राज्यपाल रहे। उन्होंने छात्र आंदोलनों में भाग लिया है। बच्चों और वयस्कों के लिए रात के स्कूलों का आयोजन; दलितों, आदिवासियों और अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम किया। धर्मपाल सिंह, दिलीप बाबू, विनेश बाबू, बबलू, सुरेंद्र बाबू, कमलेश कुमार, गजेंद्र सूर्यवंशी, बबलू सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.