रांची, फरवरी 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। खेलगांव थाना क्षेत्र के खटंगा में एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई। मकान में रखी महंगी शराब की बोतलें और लेबल भी जब्त किए हैं। विभाग को शक है कि शराब माफिया सस्ती शराब को ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में भरकर उसकी तस्करी करते हैं। हालांकि टीम के आने से पहले ही तस्कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सहायक उत्पाद आयुक्त को खटंगा में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद एसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर शनिवार रात छापेमारी की गई। देखा कि गुप्ता जनरल स्टोर के पीछे एस्बेस्टस मकान में 360 लीटर विदेश शराब, खाली बोतल और महंगे ब्रांड के लेबल व स्टीकर के अलावा कार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.