औरैया, फरवरी 22 -- फफूंद, संवाददाता। पवित्र रमजान माह शुरू होते ही बाजारों में रौनक छा गई है। सेहरी और इफ्तार की तैयारियों के चलते सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी है। खजूर, फल, सेवईं, शरबत, इत्र और टोपियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे बाजारों में खास चहल-पहल दिखाई दे रही है। रोजेदारों के लिए इफ्तार का प्रमुख हिस्सा माने जाने वाले खजूर की मांग सबसे अधिक है। बाजार में अजवा, किमिया, ईरानी और सऊदी किस्म के खजूर खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक जैसे-जैसे रमजान आगे बढ़ेगा, खजूर की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही सेब, केला, पपीता, तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फलों की बिक्री भी तेज है। शाम ढलते ही फल मंडियों और ठेलों पर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आती हैं। इफ्तार के व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली सेवईं औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.