नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खजूरी फ्लाईओवर और सिग्नेचर ब्रिज के बीच वजीराबाद रोड पर यू-टर्न बनाने जा रहा है। इसके बनने के बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे के खजूरी चौक पर बने लूप से उतरने वाले वाहन चालकों को उल्टी दिशा में नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनकी वजह से खजूरी चौक पर लगने वाले जाम की समस्या भी दूर हो जाएगी। तीन माह में यू-टर्न बना दिया जाएगा। इस कार्य में करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली में खजूरी चौक सबसे बड़ा जाम पॉइंट है। दिल्ली-देहरादून हाईवे के ट्रायल के लिए खुलने के बाद लोनी की ओर जाने वाले वाहन ऊपर ही ऊपर जाने लगे। इन वाहनों के नीचे न आने के बावजूद जाम कम नहीं हुआ। उसकी वजह रही कि हाईवे के खजूरी चौक पर बने लूप से उतरने वाले लोगों वाहन उल्टी दिशा में लेकर चलने लगे। क्योंकि उनको भजनपुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.