समस्तीपुर, जुलाई 6 -- सरायरंजन। घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में एक महिला चिंता देवी ठगी का शिकार हो गयी। उक्त महिला ने बताया की गुरुवार की दोपहर एक बाइक से दो युवक घर पर आए और गहने साफ करने के लिए कहा। इसके बाद हम घर में रखे गहने को लेकर दोनों युवक के पास आए। दोनों युवक ने गरम पानी लेकर आने के लिए कहा तो हम गर्म पानी लेने की लिए घर में गये। घर से गरम पानी लेकर आए तबतक दोनों युवक गहने लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया की करीब एक लाख रूपए के जेवरात था। जेवरात ठगी होने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के होश में आने पर आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली। ठग को खोजबीन के लिये कई लोग इधर उधर भटके लेकिन तब तक ठग गांव से बाहर जा चुका था। इस घटना की सूचना घटहो पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...