गढ़वा, दिसम्बर 27 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 विकास के मामले में उपेक्षित रहा। वार्ड में स्थित खजुरी जलाशय न तो किसानों के खेतों तक पानी पहुंचा न ही जलाशय को पर्यटन के क्षेत्र के तौर पर ही विकसित किया जा सका। वार्ड में वीरबंधा गांव स्थित बहु चर्चित खजुरी जलाशय का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। वार्ड के इलाकों को शहरी क्षेत्र में जरूर शामिल किया गया पर अधिसंख्य आबादी खेती पर आश्रित है। यह जलाशय तीन ओर से पहाड़ों से घिरा है। वहीं एक ओर गांव का नजारा दिखता है। पिछले 37 सालों से स्थानीय किसान सिंचाई की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। उसके लिए अड़चनों को अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। स्थानीय लोग बताते हैं कि 1987 में एकीकृत बिहार में जलाशय का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे ने किया था। जलाशय का निर्माण...