खजुराहो, दिसम्बर 9 -- खजुराहो के गौतम रिसॉर्ट का खाना खाने से 4 लोगों के मौत की खबर है और 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मरीजों को ग्वालियर की जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गौतम रिसॉर्ट में रोज की तरह खाना सामान्य ही था,लेकिन उसे खाते ही लोग बीमार पड़ने लगे। पुलिस ने रिसॉर्ट पहुंचकर खाने के नमूने जब्त किए और स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गौतम रिसॉर्ट में कर्मचारियों ने सोमवार रोज की तरह भोजन किया था, जिसमें आलू-गोभी की सब्जी शामिल थी। भोजन के कुछ ही मिनट बाद हार्दिक सोनी (20), प्रागीलाल कुशवाहा (54), गोलू अग्निहोत्री (25), बिहारी लाल पटेल (60), रामस्वरूप कुशवाहा (47), रवि कौदर (19), दयाराम कुशवाहा (65), रोशनी रजक (30) और गिरजा रजक (35) की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर ...