मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- मुरादाबाद। अग्रिम तौर पर आयकर बरसाने में मुरादाबादियों ने इस बार ज्यादा दिलेरी दिखाई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीनों में ही अग्रिम आयकर संग्रह निर्धारित लक्ष्य की तुलना में दोगुना से अधिक दर्ज किया गया है, लेकिन, विभाग के अधिकारियों ने अब खजाने में आयकर संग्रह को तयशुदा लक्ष्य से दस गुना तक ले जाने पर फोकस कर लिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग के मुरादाबाद जोन में शुद्ध आयकर संग्रह का लक्ष्य 157 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अब तक साढ़े तीन सौ करोड़ का शुद्ध आयकर जमा हो चुका है। मुरादाबाद जोन में इससे भी कई गुना आयकर संग्रह हो सकने की संभावनाओं के दृष्टिगत विभाग के अधिकारियों ने अघोषित रूप तौर पर लक्ष्य को दस गुना तक अधिक मानकर आयकर संग्रह को अधिक से अधिक बढ़ाने की जद्दोज...