गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खजनी के भरोहिया गांव में जमीन कब्जे करने गए मनबढ़ों ने सगी बहनों को गोली मार दी। वहीं बीच-बचाव में गए गांव के एक युवक का भी सिर फोड़ दिया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने की घटना पीड़ता के घर के सीसी कैमरे में कैद हो गई है। वारादत के बाद मनबढ़ों ने कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर भी लूटने का प्रयास किया। हालांकि वह डीवीआर तक नहीं पहुंच पाए पर घर में लूट-पाट तोड़फोड़ कर आंतक मचाया। सूचना के बाद मौके पहुंची खजनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसी कैमरे में कैद हुए आरोपित की पहचान कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पड़ोसी को भी पुलिस ने उठाया है। भरोहिया गांव के राजेश और जोखू गुप्ता के बीच 19 साल से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। आरोप है कि राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.