उरई, दिसम्बर 7 -- उरई। लखनऊ के अमौसी में चल रहे रेलवे के काम की वजह से निरस्त की लंबी दूरी की गाड़ियों का असर अब दिखाई देने लगा है। पिछले दो तीन दिनों से हाल यह है कि गोरखपुर से आने वाली ट्रेनें भरकर आ रही है। उरई स्टेशन पर यात्रियों के न चढ़ पाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। शनिवार की तरह रविवार को भी स्थिति खराब रही। कानपुर से आई दो टे्रनों पर करीब दो सौ यात्री नहीं चढ़ पाए। टिकट खिड़की पर लोगों ने हो हल्ला काटते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि आरपीएफ ने मौके पर जाकर स्थिति को काबू किया। आजमगढ़ से गोरखपुर होते हुए मुंबई जाने वाली 20104 मुंबई एलटीटी की रविवार की हालत खराब रही। उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जैसे ही गाड़ी आई तो चढ़ने को लेकर अफरा तफरी का माहौल रहा। बोगियों में पहले से ही भीड़भाड़ होने से तमाम कोचों के तो गेट तक नहीं खुल रहे थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.